Voice of News 24
11 Jul 2024 21:53 Pm
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनथा के बैरिहवा में सनौली बांध होते हुए बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का विधायक विनय वर्मा ने निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने कहा कि देवतुल्य जनता जनार्दन के साथ नाव में सवार होकर मौजूदा हालात का जायजा लिया गया। बोले बाढ़ की किसी भी परिस्थिति में मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य जनता-जनार्दन के साथ हूं। और वो हमारे परिवार के समान हैं। इस दौरान वहाँ के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए तथा उसके समाधान हेतु उनको आश्वस्त किया। बाढ़ की दंश से बाहर निकालने में मैं हर संभव प्रयासरत रहूँगा। साथ ही किसी भी प्रकार कि कोई समस्या के समाधान हेतु हमें सूचित करने के लिए ग्रामीणो को कहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दूर्गा प्रसाद चौधरी , जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी हरिराम निषाद , रामदास मौर्या , ग्रामवासी राजकपूर ,चैतु , फागु , छोटकू , ललाऊ , ईमानदार , दयाशंकर समेत कई अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

















