संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, परिजनों में मचीं चीख-पुकार

Voice Of News 24 

10 Jul 2024 23 :41 Pm

घुघली (महाराजगंज) 

महराजगंज जनपद के घुघली थाना अंतर्गत एक महिला का संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता शव मिलने से बना दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मण में आज बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार उक्त गांव के निवासी गुंजा(30) पत्नी श्याम सुंदर गौड बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो महिला के पेट में 7 माह का गर्भ भी था। आज शाम को जब परिजनों ने घर का फाटक खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं मिलने पर अनहोनी की शंका होने पर परिजनों ने फाटक तोड़ कर देखा तो गुंजा फंदे से लटकी हालत में मिली। इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया शव को कब्जे में ले लिया गया है। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]