Voice Of News 24
10 Jul 2024 22:21PM
महाराजगंज
जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिलने से आस-पास के इलाकों में छाया मातम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जमुनिया निवासी महिला संतीर देवी का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से भिटौली थाने के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गए।

















