महराजगंज
महराजगंज जनपद के तीन छात्रो ने अपने मेहनत के बलबूते नवोदय प्रवेश परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय समेत क्षेत्रों में नाम किया रौशन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बिटौली सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर आदर्श शिक्षा संस्थान धर्मपुर में मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नवोदय विद्यालय के लिए चयनित तीन मेधावीयो श्रेयांश, आयुष, व शहजाद को मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक बिठौली पंकज गुप्ता ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक उमाकांत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मेधावी देखने को मिल रहे है। हर वर्ष इस विद्यालय से छात्र नवोदय में चयनित हो रहे हैं। जो इस क्षेत्र के लिए बडे गर्व की बात है।
इस कार्यक्रम में रामायण चौधरी, वली मोहम्मद, संजय वर्मा, रविंद्र प्रजापति, महात्मा विश्वकर्मा, सुजीत शर्मा, अनिरुद्ध चौधरी, अब्दुल अहोब, शंभू गुप्ता, शिवम चौधरी, सुषमा, पूनम, परवीन, नीरज समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मौजूदगी देखने को मिली।

















