महराजगंज:पैर फिसलने से युवक गिरा नहर में, मौके पर ही हुई मौत

Voice Of News 24 

09 Jul 2024 22:28Pm

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना अंतर्गत नहर में डूबा युवक तो मृत अवस्था में मिला शव। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के निचलौल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम करमहिया निवासी परमात्मा निषाद (30) पुत्र स्व. लल्लन निषाद आज मंगलवार को सुबह पास के नहर किनारे शौच के लिए गय था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और नहर में डूब गया। बाद में काफी खोजबीन के बाद युवक को खोज निकाला गया लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी, और युवक की मौत हो गई। मौके पर ही पहुची पुलिस ने शव को हिरासत में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]