Voice Of News 24
08 Jul 2024 22:58 PM
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोमवार को कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस अनुराग जैन सीडीओ अम्बेडकरनगर को महराजगंज का नया सीडीओ बनाया गया है।आईएएस अनिल कुमार सिंह सीडीओ लखीमपुर खीरी का तबादला सीडीओ महराजगंज किया गया था। उन्होंने अभी प्रभार नहीं संभाला है।
आईएएस अनिल सिंह को अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता बनाया गया है। अपर प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी प्रणता ऐश्वर्या को सीडीओ अम्बेडकरनगर बनाया गया।













