Voice Of News 24
08 Jul 2024 22:29 PM
निचलौल (महराजगंज)
महाराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र निचलौल पांडे वार्ड का एक युवक स्टैंड फैन लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज क्षेत्र हादसाओ का गढ़ बनता चला जा रहा है। कहीं सडक हादसा, तो कहीं आत्महत्या तो कहीं बिजली के चपेट में आने से घटना बड़े हादसे में तब्दील होती नजर आ रही है। कुछ इसी तरह की घटना निचलौल क्षेत्र में घटित हुई है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक युवक करेंट की चपेट में आ गया जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान ही उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार मृत युवक मूल रूप से कुशीनगर जिले के पटखौली गांव का रहने वाला है । जिसका निचलौल के एक निजी स्कूल के इंटर में एडमिशन हुआ था, जो अपने मामा नाथू कसौधन के घर तीन दिन पहले आया था कि आज सोमवार को करीब दोपहर में स्टैंड फैन को चालू करने गया था जिसमें करंट आने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
Maharajganj News













