महराजगंज:शौच के लिए सती लहर तट पर गए व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला करते हुए कर दिया घायल

Voice Of News 24 

06 Jul 2024 14:49 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज निचलौल वन क्षेत्रांतर्गत नहर के तट पर शौच के लिए गए व्यक्ति के उपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार राजगढ़ निचलौल के वन क्षेत्र में बुढ़वा जंगल की सती लहर के तट पर शौच करने के लिए गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। सोहगिबरवां वन जीव प्रभाग के अंतर्गत वन क्षेत्र बुढ़वा जंगल से सटे नहर के तट पर शौच करने के लिए बैठे एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर निवासी भेडियारी 60 वर्षीय कन्हैया गौड का मगरमच्छ ने अंग भंग कर वापस नहर में चला गया।

 

बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि मगरमच्छ को फिलहाल अभी दरजानिया ताल में छोड़ा गया है, जो बरसात की वजह से इधर-उधर नहर में निकल रहा था।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.