Voice Of News 24

06 Jul 2024 12:54 PM
महराजगंज
महराजगंज जनपद के ही अंतर्गत चोरों के हौसले किस तरह हो रहे बुलंद? और कब तथा दुकानो में घुसकर चोरी को दे रहे अंजाम? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

स्थानीय जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शास्त्री नगर वार्ड में शुक्रवार की रात चोरों ने करीब तीन दुकानों का ताला तोड़कर डाल लिया डेरा।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार शहर के शास्त्री नगर वार्ड के तीन दुकानों में ताला तोड़कर चोरों ने अपना हाथ साफ किया है। स्थानीय लोगों के जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात चोरो ने दुकानों पर चोरी की, और इसकी भनक आज शनिवार सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने गए तब मौके पर बिखरा हुआ सामान देखकर उन्हें जानकारी हुई। इस घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। और इसकी सूचना तत्काल महराजगंज सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। पीड़ित दुकानदारों ने चोरों का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने की मांग किया है।












