Voice Of News 24

06 Jul 2024 00:49 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर ज़िले के नगर पालिका जमूआर में स्थित बैकुंठ धाम के घाट का कटाव इतना बढ़ गया है कि फर्श के नीचे से ही मिट्टी पानी में समाती हुई चली जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका जमूआर नाले पर बने बैकुंठ धाम की रेलिंग व फर्श लापरवाही के कारण किसी बड़े दुर्घटना का कर रहा इंतजार। निकट ही अंतिम संस्कार स्थल भी है जहां भारी तादाद में लोग इकट्ठा होते रहते हैं और ऐसे मंजर को देखकर लोगों में डर बना रहता है कि कहीं उनका भी जीते जी अंतिम संस्कार की स्थिति न पैदा हो जाए।
इस स्थान पर सौभाग्य की बात यह है कि लगातार यहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है और दुर्भाग्य की बात यह है कि जिम्मेदारो का नजर इस जर्जर रेलिंग व फर्श पर नहीं पड़ रहा है।
अब सवाल यह है कि यदि किसी व्यक्ति को जर्जर रेलिंग व फर्श के कारण जान-माल का ख़तरा भुगतना पड़ जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?












