अज्ञात वाहन के रौंदने से बाइक सवार को आई गंभीर चोटे, हालात नाज़ुक

Voice Of News 24 

04 Jul 2024 23:27

धानी (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेंदा-उसका मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक धानी बाजार के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रौंदकर उसकी हालत गंभीर कर दिया। ऐसे मंजर को देखते हुए प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी बाजार पंहुचा दिया गया। जहां पर चिकित्सक के रूप में उपस्थित फार्मासिस्ट अभिषेक श्रीवास्तव ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करते हुए तथा हालात नाज़ुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति का नाम परविंदर (32) पुत्र अवधराज जंगल खोरिया टोला विशुनपुर का निवासी बताया जा रहा है।

Maharajganj News