हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में मची भगदड़ की घटना SDM ने DM को सौंपी अपनी रिपोर्ट

Voice Of News 24 

04 Jul 2024 09:56 AM

हाथरस 

हाथरस में हुए बड़े हादसे एवं भारी मात्रा में जान-माल की खतरे से तो आप सभी भलीभांति परिचित ही होंगे, इस बड़े हादसे की खुलासा करने के लिए एसडीएम ने जमीनी स्तर पर जांच करते हुए अपना रिपोर्ट हाथरस के डीएम को सौंप दिया है। डीएम को प्राप्त रिपोर्ट से मिली पूरी जानकारी से रुबरू होने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में मची भगदड़ ने पुरे देश को हिला कर रख दिया है इसी बीच, हाथरस हादसे पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने हाथरस के डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सत्संग के दौरान पांडाल में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। सत्संग खत्म होने के बाद नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के दर्शन व चरण स्पर्श एवं आशीर्वाद स्वरूप उनकी चरण रज अपने माथे पर लगाने के लिए लोग आगे बढ़े। श्रद्धालु उनके वाहन की ओर दौड़ने लगे तो बाबा के साथ उनके निजी सुरक्षाकर्मी (ब्लैक कमांडो) एवं सेवादारों ने भीड़ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे कुछ लोग नीचे गिर गए। यहां से भीड़ कार्यक्रम स्थल के सामने खुले खेत की तरफ भागी जहां सड़क से खेत की ओर उतरने के दौरान ढाल नुमा जगह होने के कारण लोग फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद वो पुनः उठ नहीं सके और भीड़ उनके ऊपर से होकर इधर-उधर भागने लगी। इसमें कई महिलाएं व पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल पुलिस सुरक्षा कर्मियों द्वारा हताहत लोगों को एंबुलेंस व अन्य उपस्थित साधनों से घटनास्थल के आस-पास स्थित अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया।

Maharajganj News