Voice Of News 24
27 Jun 2024 19:05 Pm
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल मैच गुयाना में खेला जाएगा. बताते चले कि 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी यही दोनों टीम आमने-सामने आई थीं, जहां इंग्लिश टीम ने भारत को 10 विकेट से रौंद दिया था और भारत के सपने को चूर चूर कर दिया था . मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत अभी तक अजेय रहा है और सुपर-8 में अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल तक पहुंचा है इंग्लैंड से अपना पुराने जख्म का बदला लेना चाहेगा . दूसरी ओर इंग्लैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसने सुपर-8 स्टेज में 2 मैच जीते थे. दोनों टीम अपना-अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन – जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, रीस टोप्ली





















