एसडीएम द्वारा लेखपाल के उपर लिया बड़ा एक्शन, फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल को किया निलंबित

Voice Of News 24 

13 Jun 2024 00:20 AM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर मे एसडीएम द्वारा लेखपाल के उपर लिया बड़ा एक्शन, फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल को किया निलंबित।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी अब्दुल हकीम पुत्र मुजीबुल्लाह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी भूमि को अन्य के नाम से वरासत कर दिया गया है। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने तत्काल ही इसकी जांच करने के लिए नायब तहसीलदार महबूब आलम को सौंप दिया।

जांच के पश्चात पता चला कि अब्दुल हकीम नाम के दो व्यक्ति उसी गांव में रहते थे, जबकि दूसरे अब्दुल हकीम की मृत्यु हो चुकी थी, उसी मृतक अब्दुल हकीम नाम के वारिसों पर लेखपाल ने वरासत कर दिया है। जब एसडीएम ने इसकी सच्चाई और लेखपाल की लापरवाही तथा फर्जी वरासत के हरकतों की पुष्टि कर लिए तो एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। और पीड़ित अब्दुल हकीम के सही नाम पर वरासत करने का आदेश जारी कर दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.