चोरों का आतंक थमने का नहीं ले रहा नाम,घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात लेकर हो गए फरार

Voice Of News 24

08 Jun 2024 20:21 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज में चोरों का आतंक थमने का नहीं ले रहा नाम। घर का ताला तोड़कर लुटेरे जेवरात लेकर हो गए फरार।

जनपद महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर वार्ड में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों का जेवरात पर हाथ किया साफ। लूटेरों के हाथ साफ की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर वार्ड नंबर 13 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र नगर वार्ड निवासी शशिकला साहनी दो दिन पूर्व नेपाल में अपनी बहन के घर गए थे। घर पर उनका छोटा बेटा प्रिंस था। वह भी घर में ताला बंद कर सोनौली अपने ननिहाल चला गया था। सुबह जब प्रिंस वापस घर लौटा तो ताला टूटा देखकर दंग रह गया। इसके बाद लड़के ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। और इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस संबंध में मनोज राय थानाध्यक्ष नौतनवां ने बताया कि मामला संज्ञान में है,जल्द ही चोरो द्वारा की गई हरकतों का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.