Voice Of News 24
08 Jun 2024 19:57 PM
महराजगंज
किशोरियो के साथ दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार दोनों आरोपियों की कुंडली जानने के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
स्थानीय थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में रहने वाली दो किशोरियों को अपहरण कर दुष्कर्म करने और धमकी देने वाले पर पुलिस ने सिकंजा कसते हुए शुक्रवार को दोनो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिर दोनों आरोपी युवकों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 के संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का बीते दिनों एक युवक ने अपहरण कर लिया। फिर आरोपी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी इसी तरह एक दूसरे गांव निवासी किशोरी को भी एक युवक ने पहले अपहरण किया, फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने किशोरी को धमकी भी देने लगा था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक हिमालय निवासी चंदा गूलरभार को भारत नेपाल सरहद से सटे रेंगहिया और हृदयेश यादव निवासी बढ़या मुस्तकीम टोला गठियहवा को बढ़या मुस्तकीम के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को जेल भेजने की खबर सुनने के बाद पीड़ित परिवारो को राहत मिली है।





















