नशीले इंजेक्शन, टेबलेट की तस्करी करने वाले दो भारतीय तस्करों का पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 19:32 PM

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में दो भारतीय तस्करों को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों व दवाईयों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास न्यूज की पूरी रिपोर्ट

महराजगंज 

बरगदवा थाना क्षेत्र में दो तस्करों के पास भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व दवाईयां बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने इन तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से नशीले सामान के साथ-साथ एक बाइक भी बरामद की है।
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बरगदवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो यह बाइक से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर इन दोनों युवकों को पकड़ा।

पुलिस ने जब इन युवकों की तलाशी ली तो इनके पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व दवाईयां बरामद की गईं।
पुलिस द्वारा दोनों तस्करों के पास से 30 शीशी ओनेरेक्श सीरप, 110 एम्पुल डायजापाम इंजेक्शन बरामद किया गया साथ ही इनकी एक मोटर साइकिल टीवीएस फोनेक्स नंबर यूपी 55 एम 8461 व दो अदद मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त गणेश यादव (23 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश यादव एवं मिथुन चौधरी (22 वर्ष) पुत्र स्व. महातम चौधरी निवासीगण बरगदवा को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त गणेश यादव पर मुकदमा संख्या 66/2020 धारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित नवलपरासी थाना, मुकदमा संख्या 19/2024 धारा 8/21/23 एनडीपीएस थाना बरगदवा तथा अपराध संख्या 106/2024 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट थाना बरगदवा पर पंजीकृत है। जबकि दूसरे अभियुक्त मिथुन पर बरगदवा थाने पर मुकदमा संख्या 106/2020 धारा एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि काफी दिनों से इन तस्करों की तलाश थी।
गणेश यादव को वर्ष 2020 में नेपाल के थाना नवलपरासी में तथा थाना बरगदवा के 19/202 एनडीपीएस एक्ट के मामले में गांव के दीपेश गौड के साथ जेल भेजा गया था।
जेल से छूटने के बाद गणेश गांव के ही मिथुन के साथ मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी नेपाल के लिए करने लगा था।
दोनों पर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.