डुमरियागंज तहसील में जमकर धांधली की खबर आई सामने, जीवित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जालसाजो ने जालसाजी को दिया अंजाम

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 00:28 PM

सिद्धार्थनगर 

डुमरियागंज तहसील में जमकर धांधली की खबर आई सामने, जीवित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जालसाजो ने जालसाजी को दिया अंजाम।

दलालों का सामने से दलाली का दाल नहीं गला तो कागजात में फर्जी तरीके से मृतक दिखाकर दलाली को दिया अंजाम। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में तैनात लेखपाल पर अब्दुल हकीम पुत्र मुजीबुल्लाह ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल ने मुझे मृतक दिखाकर मेरी संपूर्ण जमीन एक वर्ष पहले ही गौरा निवासी 4 भाईयों के नाम वरासत कर दिया।

पीड़ित व्यक्ति रोजी रोजगार के लिए सपरिवार से मुंबई में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। इस हालत पर भी जालसाजों ने तनिक भी रहम नहीं किया।


सूचना मिलते ही तत्काल पीड़ित परिवार मुंबई से गांव पहुंचा और शिकायती पत्र लेकर तुरंत ही एसडीएम डुमरियागंज के पास पहुंच गया। पीड़ित ने अपने जीवित होने का प्रमाण देते हुए फर्जी वरासत करने वाले पर तत्काल कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

यह ऐसा युग चल रहा है कि यदि आप जीवित है तो प्रमाण पत्र दिखाइए, अन्यथा आपके पास जीवित रहने का प्रमाण पत्र नहीं है तो फर्जी मृतक प्रमाण पत्र बनाने और आपके साथ जालसाज इस मामले जैसे जालसाजी करने में बिल्कुल ही समय नहीं लगायेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.