एनडीए की बैठक में संसद के सेंट्रल हाॅल में नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया

Voice Of News 24

07 Jun 2024 23:32 PM

शुक्रवार को एनडीए की बैठक में संसद के सेंट्रल हाॅल में नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया।

चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया में शुक्रवार को संसद भवन नई दिल्ली के सेंट्रल हाॅल में एनडीए की बैठक की गई जिसमें नरेंद्र मोदी को सभी के सहमति के आधार पर एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार 9 जून को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। एनडीए के सबसे मुख्य सहयोगी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने का राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

संसद भवन में एनडीए के संसदीय नेता बनते ही मोदी बोले एनडीए सबसे सफल गठबंधन है, जो 22 राज्यों में सेवा कर रही है। जिसका एक मात्र उद्देश्य राष्ट्र को समर्पित है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.