Voice Of News 24
31 May 2024 23:08PM
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का रण कल है.सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. कल अंतिम चरण के मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रहीं है.बता दें कि उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा सीटों पर 144 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.वाराणसी, गाजीपुर, घोसी,गोरखपुर और मिर्जापुर पर सभी की नजरें बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए बीजेपी ने खूब मेहनत की.
यूपी की सबसे अहम वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, गोरखपुर की चर्चित सीट से भाजपा ने अभिनेता और मौजूदा सांसद रवि किशन को उतारा है।
चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और मीरजापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हैट ट्रिक के इरादे से चुनाव मैदान में हैं। गाजीपुर की लड़ाई भी रोचक है। सपा ने यहां से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है। अफजाल ने पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।
सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र के 2,50,56,977 मतदाता 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार घोसी और सबसे कम सात-सात प्रत्याशी वाराणसी और देवरिया में हैं













