Voice Of News 24
31 May 2024 22:37 PM
सपने को संजोए जनसाधारण एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों की सांसें कुछ समय के लिए गई थी थम।
पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट।
दरअसल शुक्रवार को जनसाधारण एक्सप्रेस हादसे के करीब ही पहुंचकर थम गई, हुआ कुछ यूं कि आनंद विहार से होकर सहरसा तक जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 15530 सिसवां के पास गुरली रामगढवा के पास देखा गया कि बोगी से धुआं निकल रहा है, इसकी सूचना जब ट्रेन के लोको पायलट को मिली तो उसने गाड़ी को वहीं खड़ा कर दिया। और जब इसकी जानकारी यात्रियों तक पहुंची तो उनमें दहशत का माहौल बन गया, लोग जान बचाने के लिए तत्काल ही ट्रेन से उतरकर दूर भागने लगे।
हालांकि 30 मिनट के कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को सुचारू रूप से ठीक कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।













