बाइक सवार उचक्कों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर छिन लिये गले की चेन, लोगों में बना दहशत का माहौल।

Voice Of News 24 

27 May 2024 22:57 PM

महराजगंज

महराजगंज : निचलौल में बाइक सवार उचक्कों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर छिन लिये गले की चेन, लोगों में बना दहशत का माहौल।

जहां एक तरफ योगी के सम्राज्य में चोर-उचक्को पर पुलिस द्वारा सिकंजा कसा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ चोरी के वास्ते उचक्कों ने जानलेवा हमले को अंजाम दे रहे हैं।

कुछ इसी तरह की खबर प्रकाश में आई है, बताया जा रहा है कि जनपद महराजगंज में स्थानीय थाना निचलौल की डोमाकटी टोला के पास दो मनबढ़ उचक्के एक युवा पर चाकू से हमला कर छिन लिये गले की चेन। हमला के दौरान युवक चीख-पुकार करने लगा और स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर युवक के तरफ दौड़ पड़े, उचक्कों ने लोगों को आते देख चेन छिनने के बाद बाइक लेकर फरार हो गए। और
पीड़ित युवा को इलाज के लिए निचलौल सामुदायिक केन्द्र पर लेजाया गया ।

घायल युवा के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव 22 वर्ष डोमा गांव में ट्रेक्टर से पंपिंग सेट लेकर जा ही रहा था कि एक बागीचे के पास बाइक सवार दो उचक्के आए और चाकू से जानलेवा हमला कर गले की चेन को छिन लिये। घायल युवक ने दोनों उचक्कों को पहचानने का दावा भी किया है। इस खबर को सुनते के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।