IPL 2024 Final :इंडियन प्रीमियर लीग के महामुकाबले में कोलकाता ने 8 विकेट से जीतकर तीसरी बार रचा दिया है इतिहास।

Voice Of News 24 

27 May 2024 00:17 AM

केकेआर के लिए इस तरह का तीसरी बार सुनहरा मौका आया है,8 विकेट से जीत दर्ज कर काबिले हुनर का परचम लहराया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया. केकेआर के गेंदबाजों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में महज 113 के स्कोर पर सिमट गई.

 

जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने महज 10.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से 114 रन बनाकर टारगेट को हासिल कर लिया. केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी 39 रनों का योगदान दिया. केकेआर की टीम इस तरह तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी.