फरेंदा:गोपालपुर में पोखरे के सुन्दरीकरण में मिला हैंड ग्रेनेड, लोगों में मच गया हड़कंप।

Voice Of News 24

25 May 2024 01:07 PM

महराजगंज 

फरेंदा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर में पोखरे के सुन्दरीकरण में मिला हैंड ग्रेनेड, लोगों में मच गया हड़कंप।

जनपद महराजगंज में फरेंदा क्षेत्रांतर्गत गोपालपुर शाह गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे मजदूरों द्वारा तालाब के किनारों पर सून्दरीकरण का काम चल रहा था, कि अचानक मजदूर मिट्टी निकालने के लिए फावड़ा जमीन में मारा तो मिट्टी के साथ हैंड ग्रेनेड भी बाहर निकल आया इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि मजदूरों ने तत्काल इसकी पहचान नहीं कर पाया, लोहे का सामना बताकर उसे बगल कर दिया। बाद में इसकी सूचना ग्रामप्रधान को दी गई तो प्रधान द्वारा तत्काल वहां पर पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। और मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.