मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित ,भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील

Voice Of News 24

22 May 2024 02:23 AM

बलरामपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा सीट से प्रत्याशी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में वोट की अपील की।

देश में भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में हाईवे, एक्सप्रेसवे एवं सड़कों और पुलों का जाल बिछाया है। हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड़ घरों में इज्जत घर बनवाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा।

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा तथा गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव  लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए लोगों से समर्थन की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ,राकेश सिंह, जगदंबा सिंह, मनोज कुमार तिवारी, देवीपाटन महंत योगी मिथलेश नाथ, प्रिंस वर्मा आदि रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.