Voice Of News 24
22 May 2024 01:44 AM
।। केकेआर अब आगाज नहीं अंजाम के लिए है तैयार ।।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में केकेआर ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल तक सफर तय कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास मुकाबले में हारने के बाद भी एक मौका बरकरार है।
पहला क्वालीफायर मुकाबला शुरू हो उससे पहले टांस हुआ, हैदराबाद के कप्तान पैंट कमिंस ने टांस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
Need a purple wave on May 26! Come on KKR fam! ???????? pic.twitter.com/gLVsgso4Ib
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) May 21, 2024
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम हैदराबाद पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 19.3 ओवरो में 159 रनों पर ही सिमट गई।
हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा राहुल त्रिपाठी 55 रन, क्लासेन 32 रन ,कप्तान पैंट कमिंस 30 रन ही जोड़ पाए।
केकेआर के तरफ से सभी गेंदबाजों को सफलताये प्राप्त हुई।
जब केकेआर ने 160 रनों का पीछा करने उतरी तो मात्र 13.4 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को मुट्ठी में जकड़ लिया।
केकेआर की तरफ से गुरबाज 23 रन, सुनील नारायण 21 रन, तो वेंकेटेश अय्यर 51 रन और श्रेयस अय्यर 58 रनों की बेहतरीन पारी के बदौलत टीम को विजयी बनाकर फाइनल तक का सफर तय करा दिया।
पहले क्वालीफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच IPL के सबसे मंहगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को घोषित किया गया। स्टार्क ने इस अहम मुकाबले में केकेआर के लिए महत्वपूर्ण 3 विकेट झटककर टीम को जीत दिलाई।























