Voice Of News 24
22 May 2024 01:10 AM
महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत कोइलाडाड में बिजली के संपर्क में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत।ऐसा माना जाता है कि जब मौत सर पर घुमती है, तो किस्मत भी साथ छोड़ देती है।
कुछ इसी प्रकार से बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोइलाडांड में एक वृद्ध के सर पर मौत का काया घूम रहा था, और किस्मत ने भी मुंह फेर लिया, और वृद्ध करंट के चपेट में आकर अपना जान गवां बैठा । इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
ऐसा बताया जा रहा है कि बृद्ध व्यक्ति रामसुभग भारती बिजली की तार ठीक कर रहे थे, जिसके कारण वह बिजली के संपर्क में आ गए। और अचानक रामसुभग को तेजी से झटका लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
वृद्ध की हालत को देखते हुए लोगों ने तत्काल उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये , जहां डॉक्टरों ने रामसुभग भारती को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।























