Voice Of News 24
20 May 2024 00:24 AM
महराजगंज
महराजगंज लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है. मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताक़त लगा दिया है.
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में रविवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अड्डा बाजार में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया. जम कर बरसे इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाया.
साथ ही कांग्रेस को देश की जनता का हितैषी बताया. दिग्विजय ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मंच पर पूर्व विधायक कौशल किशोर सिंह और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह मौजूद रहे.













