घुघली में युवक की हत्या वाले मामले में पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी

Voice Of News 24 

19 May 2024 23:46 PM

महराजगंज

घुघली में युवक की हत्या वाले मामले में पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी। संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

दरअसल शनिवार को थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की शव के प्रकरण को लेकर महराजगंज के एसपी सोमेन्द्र मीना ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संदेह के आधार पर चार लोग को उठा लिया, चारों लोगों से अभी पूछ-ताछ जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह युवक मनीष कुशवाहा (19 वर्ष) की शव घुघली स्टेशन पर मिलने से मामला काफी गंभीर हो गया है। मृत शरीर को देखने के बाद पता चला कि युवक का गला काटकर एवं पेट में कई बार चाकू घोंपकर निर्ममता से हत्या किया गया है।
युवक घुघली रेलवे स्टेशन पर ही पानी बेचने का काम करता था।

मृतक युवक मनीष कुशवाहा पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 9 में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को रात 8 बजे मनीष के मोबाइल पर किसी का फोन आया और युवक घर वालों से जल्द वापस लौटने को कहकर घर से चला गया,और सुबह रेलवे स्टेशन उसकी शव को देखा गया।

युवक के मोबाइल पर रात रात 8 बजे आए फोन को पुलिस ने हत्या के मामले में इसे महत्वपूर्ण बिंदु बताया है, जिस पर जांच पड़ताल जारी है।महराजगंज के एसपी सोमेन्द्र मीना ने इस घटना का जल्द ही पर्दाफाश करने की जानकारी दिए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.