सिद्धार्थनगर : तेज रफ्तार के कारण आटो रिक्शा बना चलती कार का शिकार। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

19 May 2024 23:37 PM

सिद्धार्थनगर

वर्तमान समय को यदि वैज्ञानिकों का युग माने तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि इस युग में वैज्ञानिक द्वारा हर क्षेत्र में परिवर्तन लाया जा रहा है, लेकिन परिवर्तन के साथ-साथ गंभीर परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ रहा है। यदि वैज्ञानिक युग में यातायात के क्षेत्र में परिवर्तन देखे तो नि:संदेह बहुत परिवर्तन लाया है, लेकिन सड़क हादसे एवं दुर्घटनाएं चरम सीमा को भी पार करती जा रही है।

कुछ इसी अंदाज में नौगढ़ बांसी मार्ग पर तेज रफ्तार आटो रिक्शा को कार ने जबरदस्त तरीके से मारा ठोकर। इस घटनाक्रम के दौरान आटो रिक्शा पलट गया, और उसमें बैठी एक महिला के चेहरे पर गंभीर रूप से चोटे आई है।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए लोगों द्वारा इलाज के लिए तत्काल चिकित्सालय पहुंचा दिया गया है।