चेन्नई को 27 रन से हराकर किया बाहर,बेंगलुरु की लगातार छठी जीत, प्लेऑफ में 9वीं बार पहुंची

Voice Of News 24 

19 May 2024 02:09 AM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच करो मरो का मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराकर IPL 2024 के प्लेऑफ में जगह बना ली है इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 218 रन बनाए. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को 200 या उससे कम रन पर रोकना था.

 

दमदार गेंदबाजी की मदद से बेंगलुरु ने चेन्नई को 20 ओवरों में 191 रन पर रोकते हुए न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि आखिरी 4 में जगह भी बना ली. इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बेंगलुरु ने लगातार 6 हार के बाद लगातार 6 जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है.