हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर उतार दिया मौत के घाट,बर्बरता आंखे निकाल शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

Voice Of News 24 

19 May 2024 00:43 Am

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र  में हत्यारों ने एक ऐसे वारदात को अंजाम दिया है कि सुनने के बाद पैरों तले जमीन खिसक जायेगी।
दरअसल शुक्रवार को घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन रेलवे ट्रैक पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब निर्माणधीन अधिकारी रेलवे ट्रैक की तरफ टहलने निकले तो युवक की हत्या का वारदात देखकर दंग रह गये। क्योंकि हत्यारों द्वारा युवक के शरीर में प्रत्येक जगह चाकू से प्रहार किया गया था। युवक के कहीं पेट में तो कहीं गले पर धारदार चाकू से शरीर को क्षति पहुचाया गया था।

युवक की पहचान मनीष (25) पुत्र ओमप्रकाश जो शहर में ई- रेक्शा चलाते हैं, के रुप में की गई है।
कुछ ही समय में घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे पुलिसकर्मी भी पहुंच गये। पुलिस ने युवक के शव को हिरासत में ले लिया। और पिता ओमप्रकाश से बातचीत के दौरान पता चला कि रात में करीब 8 बजे बेटे के मोबाइल पर किसी का फोन आया था, और फिर बेटा कुछ देर बाद वापस लौटने के लिए कहकर घर से निकल पड़ा। फिर लौटकर वापस घर नहीं आया।

 

सबसे बड़ा सवाल,क्या फोन का आना हत्या का का कारण हो सकता है?

पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि युवक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कई बिन्दुओं पर जांच – पड़ताल चल रही है, जल्द ही हत्या करने वाले आरोपी पुलिस के हिरासत में होंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.