Voice Of News 24
18 May 2024 01:51 AM
आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। लखनऊ के नबाबों की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।
Sachin tendulkar was a better bowler than arjun tendulkar ..!!#MIvsLSGpic.twitter.com/zho6S1T73x
— Haroon Mustafa (@CRICFOOTHAROON) May 17, 2024
मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। ऐसे में उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम को 14 में से 10 मैचों में शिकस्त मिली।























