Voice Of News 24
18 May 2024 00:55 AM
परंन्दरपुर
महराजगंज के एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में जिले के अन्दर भ्रष्टाचार एवं अवैध कारोबारो के खिलाफ पुलिस काफी चौकन्नी नजर आ रही है।
इसी चौकन्ने नजर से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेशानुसार चलायें जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यक्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा मुखविर की खास सूचना की मदद से अवैध शराब की कारोबारी करने वाले दो अभियुक्त को दबोच लिया गया है। परंन्दरपुर पुलिस द्वारा जांच के दौरान लगभग एक कुतंल लहन को नष्ट कर 100 लीटर अवैध कच्चे शराब को बरामद किया गया है।























