Voioc Of News 24
18 May 2024 00:33 AM
महराजगंज
बृजमनगंज में फाल्ट ठीक करने बिजली के खम्भे पर चढ़ा लाइनमैन हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जिंदगी से धो बैठा हाथ।
एक तरफ जहां लाइनमैन दूसरों के घर को उजाला करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ थोड़ी सी विभागीय चूक होने के कारण खुद के घर में हमेशा के लिए अलविदा कह अंधेरा कर जाते हैं।
कुछ इसी तरह का मंजर सामने आया है।
बृजमनगंज के दुबौलिया गांव में फीडर ठीक करने बिजली के खम्भे पर चढ़ा संविदाकर्मी युवक हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से झूलस गया जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान त्रिभुवन मौर्या उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम बड़डार टोला परसपुर के रूप में की गई है।

परिजनों का सीधा आरोप बिजली विभाग के लापरवाही पर लगाया जा रहा है। मृत युवक के परिवार वालों का कहना है कि जब पोल पर पहले से ही फाल्ट था तो फिर इतनी हाई वोल्टेज की बिजली कहां से आई। इस खबर को सुनने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग मातम में डूबे हुए हैं। यह घटना पल भर में ही आग की तरह फ़ैल गई और लोगों का हूजूम दौड़ पड़ा।
मौके पर तहसीलदार फरेंदा हल्का , लेखपाल और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, वर्तमान विधायक विरेन्द्र चौधरी, सपा नेता अमित चौबे,लक्ष्मीकांत तिवारी के साथ अन्य लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिये।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से क्या सहायता दी जाएगी? क्योंकि उच्चाधिकारियों के सरकारी मदद के आश्वासन पर ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमत हुए हैं।
मौके पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी ने अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।























