Voice Of News 24
17 May 2024 17:36 PM
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोक सभा सीट इस समय की सबसे हाट सीट मानी जा रही है। पिछले तीन दिनों से कैंप कर रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाज ने मोर्चा संभाल रखा है। आज नौगढ़ तहसील मे तदयात्रा कर विशाल रैली निकाली , सिद्धार्थनगर के लोगों से अपने उम्मीदवार चौधरी अमर सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की और भारी मतों से जीत दिलानी को कहा ।
रैली मे उमड़ी भीड़ से उत्साहित चंद्रशेखर आजाद ने लोगों को संबोधित की किया । रैली मे उनके साथ उम्मीदवार चौधरी अमर सिंह पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी फौजिया आजाद समेत तमाम लोग मौजुद रहे।चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बदलाव की जरूरत है और बदलाव की हवा चारों तरफ चल रही है।सिद्धार्थनगर मे पिछले ती दिनों से कैंप कर रहे चंद्रशेखर आजाद की मौजुद होने से उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर बढ़ा दिया है।













