बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर पुलिस और बदमाशों के बीच 28 जून रात मुंडा खेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 जून को हुई बुलेट लूट के 2 वांछित बदमाश गिरफ्तार किए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर पुलिस और बदमाशों के बीच 28 जून रात मुंडा खेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 जून को हुई बुलेट लूट के 2 वांछित बदमाश गिरफ्तार किए गए।
पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी 2 संदिग्ध बुलेट UP16EW4308 पर आते दिखे। रोकने पर बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहित पुत्र कृष्ण पाल गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी कपिल पुत्र कृष्ण कुमार को मौके से दबोच लिया गया। घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों के कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, लूटी गई बुलेट बाइक और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं और इन पर लूट, आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उ0नि0 पुष्पेन्द्र यादव, उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 शुभम चौधरी, है0का0 राजवीर सिंह, है0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 अक्षय त्यागी, का0 रोहित कुमार, का0 रोहित खोखर, का0 सुमित कुमार।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












