बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर विधानसभा के कस्वा शिवाली मै उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री आदरणीय अंकुर शर्मा जी के प्रथम शिवाली नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर विधानसभा के कस्वा शिवाली मै उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री आदरणीय अंकुर शर्मा जी के प्रथम शिवाली नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
विधानसभा क्षेत्र 67, अनूपशहर के समाजसेवी शिवा विजय के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने प्रदेश मंत्री जी का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास चौहान के साथ जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश मंत्री जी को पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं। विकास चौहान ने कहा कि अंकुर शर्मा जी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी।
प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सिपाही बनकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












