लंबित मुआवजे पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह की बड़ी पहल: DM आवास पर हुई अहम बैठक, अधिकारियों को जल्द भुगतान के निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिरनौती, हसनपुर बक्सुआ, मोहम्मदपुर केहरी, सलेमपुर जाट, धनौरा, शेखपुर मम एवं सैदमपुर के किसानों की 400 KV हाई टेंशन विद्युत लाइन से प्रभावित पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिरनौती, हसनपुर बक्सुआ, मोहम्मदपुर केहरी, सलेमपुर जाट, धनौरा, शेखपुर मम एवं सैदमपुर के किसानों की 400 KV हाई टेंशन विद्युत लाइन से प्रभावित भूमि के लंबित मुआवजे के प्रकरणों को लेकर विधायक लक्ष्मीराज सिंह की पहल पर बुलंदशहर स्थित जिलाधिकारी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि जिन किसानों का मुआवजा अभी तक लंबित है, उन्हें शासन की नीति के अनुरूप शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने पूर्व में 80 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत किए गए मुआवजे तथा 30 प्रतिशत राइट ऑफ वे के अंतर्गत शेष पात्र किसानों को भी समयबद्ध रूप से लाभ दिलाने की मांग की।

बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सिकंदराबाद दीपक पाल, विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी एवं सभी प्रभावित गांवों के किसान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर शीघ्र निस्तारण एवं मुआवजे के भुगतान का आश्वासन दिया।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं उन्हें उनका अधिकार दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक किसान की समस्या के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.