झाड़ियों से पटा टिकुर स्वास्थ्य केंद्र मार्ग: मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकुर सकारपार को बांसी-धानी मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकुर सकारपार को बांसी-धानी मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। पूरे रास्ते पर उगी घनी झाड़ियों और घास-फूस ने मार्ग को बेहद संकरा कर दिया है। इसके चलते अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बरसात के मौसम के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे मार्ग पर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए चिकित्सा का मुख्य केंद्र है। रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर मरीज इसी संकरे रास्ते से होकर इलाज के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय निवासी रामलाल और सीता ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि लंबे समय से रास्ते की सफाई नहीं हुई है। मानसून के चलते झाड़ियों के बीच से गुजरना विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से इस मार्ग की तत्काल सफाई कराने की गुहार लगाई है।

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया कि मार्ग की स्थिति उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर से सफाई अभियान चलाकर रास्ते की सभी झाड़ियों को हटवाया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.