सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर स्थानीय घोसियारी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए विद्युत विभाग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर स्थानीय घोसियारी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए विद्युत विभाग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। विभाग द्वारा बाजार क्षेत्र में स्थित 100 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों ओर मजबूत लोहे की सुरक्षा जाली (फेंसिंग) लगा दी गई है। यह कदम स्थानीय नागरिकों और बेजुबान मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
दरअसल, यह ट्रांसफार्मर लंबे समय से खुले में था। घनी आबादी और व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के कारण स्थानीय निवासियों को हमेशा किसी अनहोनी का डर सताता रहता था। खुले ट्रांसफार्मर की वजह से हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता था।
अब सुरक्षा जाली लग जाने से ट्रांसफार्मर के पास लोगों और मवेशियों के अनजाने में पहुंचने की आशंका खत्म हो गई है। इससे जहां एक ओर संभावित विद्युत दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर ट्रांसफार्मर भी सुरक्षित रहेगा। विद्युत विभाग के इस जनहितैषी कार्य का स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुरजोर स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इस पहल से बाजार क्षेत्र पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो गया है। साथ ही, जनता ने विभाग से भविष्य में भी ऐसे सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












