Voice Of News 24
11 May 2024 22:59 PM
महराजगंज
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार आज शनिवार की सुबह अचानक भर भराकर गिर गई, जिससे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि छह से अधिक मजदूर घायल हो गए। चार घंटे बाद मृतक का शव मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जिससे मलबे में दबने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन श्रमिक घायल हो गए हैं। सभी मजदूर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना के खभराभार के करनवहवा टोला के निवासी हैं।
कमहरिया खुर्द गांव में स्थित आर रउफ ईंट-भट्ठे में पकाए गए ईंटों को निकालने के काम में करीब 18 से अधिक मजदूर जुटे थे। अचानक ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने लगी। यह देखकर काम कर रहे मजदूर जवाहर ने शोर मचाया व दूसरे मजदूरों को भागने के लिए कहा।इसी बीच ईंटों की दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। जिसमें अशोक साहनी की दबकर मृत्यु हो गई। जबकि रामसुमेर,जवाहर सहित तीन मजदूर घायल गए। घटना के तीन घंटे बाद बुलडोजर से मलबा हटाने के बाद शव मिला।घटना की सूचना पाकर श्यामदेउरवा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार देशदीपक तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के स्वजन व घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।













