बुलंदशहर
बुलंदशहर श्रावण कांवड़ यात्रा-को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने थाना अहार क्षेत्र स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्रावण कांवड़ यात्रा-को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने थाना अहार क्षेत्र स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलाभिषेक व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाने, पर्याप्त बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे लगाने, कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अपराध शशांक श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि इस वर्ष श्रावण कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक वातावरण में संपन्न हो।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












