झांसी
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए आज रविवार राज्यव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए आज रविवार राज्यव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज वीरांगना नगरी झांसी के दौरे पर रहेंगे। डिप्टी सीएम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित विभिन्न विकासपरक और जन-जागरूकता कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
प्रशासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का आज का मुख्य कार्यक्रम और व्यस्तता निम्नलिखित है:
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी के प्रतिष्ठित महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचेंगे। यहां परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के संकल्प के साथ वह औषधीय, छायादार और फलदार पौधों का रोपण करेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी भी उनके साथ इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












