महराजगंज
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी में एक वायरल विडियो से पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्रों में मचा हड़कंप, पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया।
वीडियो में उन्होंने अपने पड़ोसी सुनील कुमार रौनियर, उनकी पत्नी गुड़िया तथा ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पर मानसिक उत्पीड़न, जबरन समझौता कराने और पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
1 जुलाई को दिया था प्रार्थना पत्र, नहीं हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो में दिनेश कुमार रौनियर ने कहा कि उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
उनका आरोप है कि न्याय दिलाने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया गया, जिससे वह लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। इसी मानसिक दबाव से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी।
समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस, बचाई जान
वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते हस्तक्षेप कर दिनेश कुमार रौनियर को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस की तत्परता से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई।
कस्बे में दिनभर चली चर्चाएं, उठे सवाल
घटना के बाद पूरे कस्बे में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के बीच वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप चर्चा का प्रमुख विषय बने रहे।
इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों के निस्तारण और स्थानीय विवादों के समाधान को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
CO ने कराया समझौता, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी निचलौल रवींद्र कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें समझाया और आपसी समन्वय के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उनके हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा भी कराया गया।
हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी निचलौल रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि “दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलहनामा करा दिया गया है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












