दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया

Voice Of News 24 

08 May 2024 16:03 PM

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन बनाए।यह राजस्थान की टीम की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें एक रन से हराया था। वहीं, दिल्ली की यह 12 मैचों में छठी जीत रही। उसके 12 अंक हैं। टीम छठे से पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान की टीम को प्लेऑफ के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

राजस्थान 222 रनो के जवाब में जाॅस बटलर के साथ यशस्वी जायसवाल को भेजा सलामी बल्लेबाज के तौर पर, लेकिन राजस्थान की सलामी जोड़ी फ्लाप हो गई। बटलर 19 रन तो यस्शवी 4 रनों पर ही दम तोड़ दिये।

फिर बल्लेबाजी करने आये संजू सैमसन, जब तक संजू मैदान में खड़े थे तब तक राजस्थान के जीत का दीपक जल रहा था।
और आखिर कार 46 गेंदों में 86 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर छक्के की तलाश में अपना विकेट मुकेश कुमार को थमा बैठे।
संजू के आउट होने के बाद मुकाबले ने डेल्ही के तरफ मुंह मोड़ना शुरू कर दिया।
बाद में रियान पराग 27 रन, शुभम दुबे 25 रन , रोमेन पावेल 13 रन, डोनोवन फेररिया 1 रन, अश्विन 2 रन,। ट्रेन्ट बोल्ट के 2 रन, और आवेश खान के 7 रनों कि नाबाद पारी की मदद से राजस्थान 20 ओवरो में 201रनो पर 8 ही विकेट गंवाकर 20 कदम पहले ही दम तोड़ दी। और हार किया सामना।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.