महराजगंज में पहले दिन 6 उम्मीदवारों ने खरीदे 15 सेट पर्चा

Voice Of News 24

08 May 2024 01:08 AM

महराजगंज

लोकसभा चुनाव को लेकर महराजगंज मे नामांकन को लेकर प्रशासन के कड़े इंतजाम की व्यवस्था के बीच जिले में नामांकन के पहले दिन कुल आधा दर्जन उम्मीदवारों ने खरीदे पर्चे.

भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी ने कुल 04 सेट कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने भी 04 सेट पर्चे खरीदे इसी क्रम मे बसपा उम्मीदवार 02 सेट के साथ आन्य उम्मीदवारों ने भी पर्चे प्राप्त किया । जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ एआरओ सदर रमेश कुमार एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, डीप्टी आर एमओ विवेक सिंह मौजूद रहे।जबकि इनकी सहायता के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव, जे.पी. दूबे, राजी अख्तर, विनीत कुमार, कार्तिकेय, रामाज्ञा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।