Voice Of News 24
07 May 2024 16:45 PM
महराजगंज
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र मुजुरी ग्राम सभा की घटना आज का मौसम कुछ बदला बदला था इसी बीच ग्राम सभा मे क्रिकेट खेल रहे एक युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से युवक की घटनास्थ पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही युवक के के घर कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल.
जानकारी के अनुसार ग्राम मुजुरी निवासी अमरनाथ पासवान 18 वर्ष मन्नू पासवान अपने साथीयों के साथ खेत मे क्रिकेट खेल रहा था । इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी तभी अकाश मे जोर दार अवाज के साथ बिजली चमकने लगी इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली मन्नू के ऊपर गिर गई और वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही दर्द नाक युवक की मौत होगई । युवक को आनन फानन मे परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे के झुलसे हालात देखकर दंग रह गये। और जब तक युवक की जांच शुरू करते तब तक युवक ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।बाद में डाक्टरों ने जब युवक की मृत्यु की सूचना दी तो परिजनों का कलेजा सहम उठा।













