Voice Of News 24
07 May 2024 00:01 AM
सिद्धार्थनग
सिद्धार्थनगर जनपद की एक ही डुमरियागंज लोकसभा सीट से सोमवार को बसपा प्रत्याशी नदीम मिर्जा ने बसपा जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र,व जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद, सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर नामांकन किया।
नामांकन के फलस्वरूप नदीम मिर्जा ने आशा जताई और कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन और उत्साह बता रहा है कि आने वाले दिनों पर बसपा का अधिकार कायम होने वाला है।
बसपा प्रत्याशी नदीम मिर्जा ने प्रशंसकों का उत्साह देख बोले इस बार उत्तर प्रदेश परिवर्तन के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी सांत्वना दी की बसपा की सरकार आते ही सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
लोकसभा डुमरियागंज की जनता से उम्मीद जताते हुए कहा कि – बहकावे में न आएं, हाथी वाला बटन दबाएं।













