स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता,पेंतीखेड़ा में जनसभा को कर रहे थे संबोधित

Voice Of News 24

04 May 2024 09:50 PM

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया। ये घटना तब हुई जब स्वामी प्रसाद मौर्य आगरा के फतेहाबाद डौकी, पेंतीखेड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक भीड़ से एक युवक खड़ा होता है। उसने बेरिकेडिंग को पार किया और पैर से जूता उतारकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंककर मारा। हालांकि जूता माइक स्टैंड पर लगा। युवक ने दूसरा जूता भी उतारकर फेंक दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई भी लगा दी।

बताते चले की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के पक्ष में थाना डौकी क्षेत्र के माता सती मंदिर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान भीड़ से उठकर आए एक युवक ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जूता फेंका. वहीं पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में लिया.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.